RPSC RAS Mains 2023: टल गई परीक्षा, जल्द नई तारीख की घोषणा होगी
RAS Mains 2023 परीक्षा जून और जुलाई मैं होने की संभावना है। परीक्षा को टाल दिया गया है पहले यह तारीख 27 और 28 जनवरी को होनी थी जिसे टाल दिया गया है।
RPSC RAS Mains 2023:
राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की तारीख को टाल दिया गया है, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पहले 27 और 28 जनवरी को मुख्य परीक्षा की तिथि तय की थी लेकिन अब परीक्षा का आयोजन इस तारीख पर नहीं किया जाएगा।
रिपोर्ट्स की माने तो परीक्षा संभवत: जून से जुलाई के बीच की जा सकती है परीक्षा की नई तारीख आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा, उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें।
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर राजस्थान लोक सेवा आयोग भी अपने परीक्षा की कैलेंडर जारी करेगा।
आयोग ने कहा है मुख्य परीक्षा 2021 के आंसर पेपर 20 फरवरी से 31 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदकों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। बता दें राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 2023 अक्टूबर में जारी किया गया था, RAS भर्ती प्रक्रिया के तहत 905 पद भरे जाएंगे जिसमें राज्य सर्विस के लिए 424 और सबोर्डिनेट सर्विस के लिए 481 पदों पर भर्ती निकली है।
RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को राज्य भर के अनेक परीक्षा केन्द्रों पर किया गया था, इस परीक्षा का उद्देश्य राजस्थान सरकार के लिए ग्रुप A और ग्रुप B अधिकारियों का चयन करना है। परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की 2 अक्टूबर को दे दी गई थी आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर 2023 की थी, 20 अक्टूबर को 2023 के लिए RAS फाइनल आंसर की की परिणाम के साथ जारी किया गया था।
RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा में कुल 105 अंकों के 150 MCQ शामिल थे, इसको दो भागों में बांट दिया गया, पार्ट A में जनरल स्टडीज के 100 मार्क्स जबकि पार्ट B में जनरल साइंस के 50 मार्क्स पूछे गए थे।