UPSSSC Ayurvedic Pharmacist Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की निकली बंपर भर्ती-
विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि- |
01-02-2024 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि- |
12-02-2024 |
ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा/आवेदन सबमिट करने की अंतिम
तिथि- |
03-03-2024 |
शुल्क समायोजन/आवेदन मे संसोधन की अंतिम तिथि- |
11-03-2024 |
Ayurvedic Pharmacist Vacancy 2024:
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2024, के अंतर्गत आयुर्वेद निदेशालय ने आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के कुल 1002 पदों पर चयन हेतु भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 (PET-2023) के स्कोर के आधार पर की जाएगी, अतः इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो PET-2023 परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं एवं उन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड जारी किया गया है। PET- 2023 में वास्तविक स्कोर अथवा नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्ट लिस्ट नहीं किया जाएगा।
पदों का विवरण-
क्र.सं. | विभाग का नाम | पदनाम | वेतन बैंड/ग्रेड-पे | अनारछित | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | E.W.S. | कुल पद |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
01 | आयुर्वेद निदेशालय उत्तर प्रदेश | भेषजिक(आयुर्वेदिक) | लेवेल-5 वेतनमान(न्यूनतम):29200 वेतनमान(अधिकतम):92300 | 448 | 291 | 37 | 126 | 100 | 1002 |
Upsssc Ayurvedic Pharmacist Vacancy/योग्यता-
अनिवार्य योग्यता- उत्तर प्रदेश आयुष विभाग आयुर्वेदिक में फार्मासिस्ट सेवा नियमावली 2023 यथा संशोधित (प्रथम संशोधन 2023) के भाग 4 के नियम 8 के अनुसार सेवा में फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक के पद पर सीधी भर्ती के लिए किसी अभ्यर्थी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान या गणित) के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समक्ष कोई परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण की हो और अभ्यर्थी आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड उत्तर प्रदेश से रजिस्ट्रीकृत किसी मान्यता प्राप्त संस्था से आयुर्वेद फार्मेसी में डिप्लोमा अवश्य आधारित करता हो और आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड उत्तर प्रदेश में अवश्य रजिस्ट्रीकृत हो।
अधिमानी योग्यता- उत्तर प्रदेश आयुष विभाग आयुर्वेदिक फार्मेसी सेवा नियमावली 2023 यथा संशोधित (प्रथम संशोधन 2023) के भाग 4 के नियम 9 के अनुसार अन्य बातों के समान होने पर सीधी भर्ती के मामले में ऐसे अभ्यर्थियों को अधिमानी दिया जाएगा जिसने -
1-प्रादेशिक सेवा में न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो या
2-राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
चयन का आधार
उत्तर प्रदेश शासन कार्मिक अनुभाग- 2 की 31 अगस्त 2017 की अधिसूचना द्वारा प्रख्यापित उत्तर प्रदेश अवर स्तरीय पदों पर सीधी भर्ती में साक्षात्कार को बंद किया जाना एवं उत्तर प्रदेश शासन कार्मिक अनुभाग तीन के 20- 11- 2020 के शासनादेश द्वारा अपनाई गई नवीन आवेदन प्रक्रिया एवं द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के अनुसार जिसके अंतर्गत मुख्य परीक्षा के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है जो आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुआ हो तथा उत्तर प्रदेश आयुष विभाग आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट सेवा नियमावली 2023 यथा संशोधित (प्रथम संशोधन 2023) के अनुसार की जाएगी जिसके अनुसार चयन का आधार लिखित परीक्षा है।
आयु सीमा-
उत्तर प्रदेश आयुष विभाग आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट सेवा नियमावली 2023 यथासंशोधित (प्रथम संशोधन 2023) के भाग-4 के नियम-10 के अनुसार फार्मासिस्ट के पद पर सीधी भर्ती के लिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी ने उस कैलेंडर वर्ष जिसमें आयोग द्वारा सीधी भर्ती के लिए पदों को विज्ञापित की जाए, की पहली जुलाई को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष से अधिक की आयु प्राप्त न की हो।
आवेदन शुल्क-
क्र.स. |
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क |
शुल्क योग |
1 |
अनरछित/सामान्य |
00 |
25.00 |
25.00 |
2 |
अन्य पिछड़ा वर्ग |
00 |
25.00 |
25.00 |
3 |
अनुसूचित जाति |
00 |
25.00 |
25.00 |
4 |
अनुसूचित जनजाति |
00 |
25.00 |
25.00 |